🔳विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं में जगाई आत्मनिर्भरता की अलख
🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ प्रेरक कार्यक्रम
🔳कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर किया गया मार्गदर्शन
🔳कटनी- विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करना था।
*कौशल विकास ही सफलता की नई पहचान : डॉ. चित्रा प्रभात*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल का विकास भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से निरंतर सीखने, नई तकनीकों को अपनाने तथा अपने व्यक्तित्व और दक्षताओं को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
*'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' की दी गई विस्तृत जानकारी*
विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अर्पित द्विवेदी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, स्टाइपेंड तथा रोजगार की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से शासन द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
*तकनीकी सहयोग और छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता*
कार्यक्रम में भीम बर्मन ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा कौशल विकास और करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय जनभागीदारी अतिथि विद्वान, अशैक्षणिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
1 views | Katni, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026