पोड़ैयाहाट: फायरिंग की घटना के आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए पोड़ैयाहाट के प्रबुद्धजनों ने जताया पुलिस के प्रति आभार
पोड़ैयाहाट के मुखिया पर सरेआम फायरिंग के आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिए के प्रबुद्ध जनों ने रविवार को पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्य चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में देर शाम आयोजित एक बैठक में पुलिस कप्तान मुकेश कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर जेपीएन चौधरी, पोड़ैयाहाट के थाना प्रभारी महावीर पंडित और पुलिस कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।