बदायूं: दुगरैय्या गांव में सेल्समैन हत्याकांड मामले में मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाश हुए गिरफ्तार, बदमाशों और सिपाही को लगी गोली
Budaun, Budaun | May 15, 2025 बदायूं के दुगरैय्या सेल्समैन हत्या कांड मामले में थाना कुंवरगांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ग्राम वनकोटा की मोड पर मोहित, श्याम सिंह, इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वही सिपाही अनुज कुमार के भी गोली लगी है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।