बदायूं: मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग ने कहा, जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें
Budaun, Budaun | May 14, 2025 बदायूँ में मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन PWD गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित कुल 08 शिकायती पत्र प्राप्त हुए।