बदायूं: दुगरईया गांव के देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन की हत्या मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली ने किया निरीक्षण
Budaun, Budaun | May 14, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बदायूँ-आंवला मार्ग पर दुगरईया गांव के देशी शराब के ठेके के सेल्समैन मुकेश यादव पुत्र महेशपाल निवासी ग्राम रंझौरा थाना बिनावर की मंगलवार की रात्रि में हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली अजय साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।