बंजरिया: सिसवापूर्वी में प्रेमी युगल का सर मुंडवा कर चप्पल का माला पहनाने वाले आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सिसवापूर्वी के प्रेमी युगल का सर मुंडा कर चप्पल का माला पहनाकर सरेआम घुमाने वाले सभी सातों आरोपियो को शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ कांड संख्या 387/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उक्त कारवाई की गई है। आरोपियो ने प्रेमी युगल को मंगलवार सर मुंडा कर चप्पल व जूता का माला पहना कर पूरे गांव में घुमा वीडियो वायरल किया।