मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड के ठीक सामने इंदिरा मार्केट पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड के ठीक सामने इंदिरा मार्केट पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा। सोमवार की सायं 4 बजे जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर कपिल मुनि ने बताया कि इंदिरा मार्केट काफी दिनों से पूर्ण रूप से जर्जर होकर किसी खतरे को आमन्त्रित कर रहा था।