मछलीशहर: बखोपुर गांव में मंदिर में घुसे चोरों ने पुजारी पर किया हमला
जिले के सुजानगंज में सई नदी के पास स्थित बखोपुर गांव में प्रसिद्ध बाबा धीरदास के मंदिर में शुक्रवार की रात 12 बजे के करीब अज्ञात लगभग 4 बदमाशों ने मंदिर से घंटा चुराने के फिराक में थे। मंदिर के पुजारी की नींद खुल गयी। पुजारी महाबीर मिश्रा ने देखा कुछ लोग घंटे को चुराने की कोशिश कर रहे थे। पुजारी के शोर मचाने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और फिर फरार हो गए