सुजानगंज क्षेत्र के बाहरपुर निवासी अजय यादव द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर एक अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से शिकायत की। जौनपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सुजानगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।