मछलीशहर: सैदपुर गांव निवासी बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष के पिता पर हुआ हमला
जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के पिता राजेश कुमार मिश्रा शुक्रवार की रात्रि 8 बजे के करीब अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के रास्ते पर ही उनके गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा हॉकी से हमला करके उन्हें घायल कर दिया।