पोलायकलां: रानी बड़ौद में स्कूल विलय का विरोध, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्राम रानी बडौद में शासकीय स्कूलों को सांदीपनि विद्यालय, अकोदिया में विलय करने के प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन पंचायत भवन के सामने आयोजित किया गया, धरना प्रदर्शन के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने तहसीलदार के.एल. चौहान को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।