#बदलाव_की_कहानी
नल जल योजना से आई खुशहाली, रुनीजा में जल संकट से मुक्ति मिली
कभी जल संकट से जूझ रहे मंदसौर जिले के रुनीजा गांव में नल जल योजना से खुशहाली आई है गांव को जल संकट से मुक्ति मिली है।
खेती किसानी करने वाले रुनीजा गांव के ग्रामीण कभी जल संकट से परेशान थे दूर दराज से गांव की महिलाओं को पानी लाना पड़ता था आधा समय तो पानी लाने में ही बीत जाया करता था बाकी के कार्यों में परेशानी होती थी। सीतामऊ विकासखंड के इस गांव की आबादी 5 हजार से भी अधिक है गांव के बाशिंदे खेती के अलावा पशुपालन और मजदूरी से भी अपनी आजीविका चलाते हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे रुनीजा में गर्मियों के दौरान संकट और बढ़ जाया करता था। इसको दृष्टिगत रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर 161 लाख रुपए की लागत से नल जल योजना का प्रकरण तैयार किया प्रशासकीय स्वीकृति दी गई इसके बाद नल जल योजना का गांव में क्रियान्वयन किया गया।
वर्तमान में गांव के सभी 1200 से अधिक परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल जल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव की आंगनबाड़ी और स्कूल में भी विभाग में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। विभाग ने योजना के पूरे वर्ष भर सुचारू संचालन के लिए गांव की जल समिति का गठन कर दिया है उनको प्रशिक्षित भी किया है। नल जल योजना से गांव में आई खुशहाली के लिए ग्रामीण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।
#मंदसौर
#Mandsaur