जसवंतनगर: जसवंतनगर में मॉडल तहसील व अन्य स्थानों पर तिरंगा शान से लहराया गया, दी गई राष्ट्रध्वज को सलामी
जसवंतनगर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मॉडल तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका भवन पर अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार और अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने सभासदों व नागरिकों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया।वहीं थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने पुलिसकर्मियों के साथ ध्वजारोहण किया।