Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

फर्रुखाबाद में पुलिस की सरेआम लड़ाई! अवैध वसूली के बंटवारे पर बवाल #Farrukhabad #PoliceFight

MORE NEWS

पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी:संतकबीरनगर में मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी 

संतकबीरनगर में शादी के 21 साल बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। दोनों के 5 बच्चे हैं। पत्नी का गांव के ही एक लड़के से अफेयर चल रहा था। वह 2 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग भी चुकी थी। जब पत्नी लौटकर आई, तो उसका पति से जमकर झगड़ा हुआ था। रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए पति ने पत्नी को छोड़ने का फैसला कर लिया।

मंगलवार को पति ने मंदिर में प्रेमी के हाथों पत्नी के गले में जयमाल डलवाया। मांग में सिंदूर भरवाया। शादी के बाद पत्नी की विदाई कराई। इस दौरान तीनों के परिवारवाले मौजूद रहे। इस पूरी शादी के बुधवार को वीडियो सामने आए। मामला धनघटा थाना क्षेत्र का है।

डेवरी गांव में रहने वाले बुद्धिराम निषाद मजदूरी करते हैं। उन्होंने 21 साल पहले पास के ही गांव हकीमपुर निवाली फूलमती (37) से लव मैरिज की थी। दोनों के 5 बच्चे- चार बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 17 साल का है। सबसे छोटा बेटा ढाई साल का है।

बताया जा रहा है कि पिछले 5 साल से फूलमती का गांव के ही रहने वाले अवधेश से अफेयर चल रहा था। अवधेश उससे 13 साल छोटा है। करीब 2 महीने पहले फूलमती अपने पति और पांचों बच्चों को छोड़कर अवधेश के साथ पंजाब चली गई थी। घरवालों और गांववालों की काफी कोशिशों के बाद फूलमती घर लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था।

पति बोला- मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था

बुद्धिराम ने बताया- पत्नी को कई कार मोबाइल पर बात करते पकड़ा। विरोध किया तो वो मुझसे झगड़ा करने लगी। दो महीने पहले जब मैं काम के लिए जिले से बाहर गया था। घर लौटा तो पत्नी घर से गायब थी। घर पर बच्चे अकेले थे। गांव के लोगों ने बताया कि पत्नी को अवधेश के साथ जाते देखा है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मेरी पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। इन दोनों के चक्कर में मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था। दोनों साथ रहना चाहते थे। दोनों खुश थे। इसलिए मैंने आपसी सहमति से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी। इनसे छुटकारा पाने के लिए दोनों की शादी कराने का फैसला किया। 

ढाई साल के बेटे को साथ ले गई पत्नी

मंगलवार शाम करीब 6 बजे गांववालों और घरवालों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में बुद्धिराम ने पत्नी फूलमती और प्रेमी अवधेश की शादी कराई। उसने अपने सामने प्रेमी अवधेश से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद वरमाला पहनवाई। फिर दोनों को आशीर्वाद भी दिया। शादी के समय दोनों के बच्चे भी मौजूद थे। ढाई साल के बच्चे को फूलमती अपने साथ ले गई है। शादी के बाद फूलमती और अवधेश लखनऊ चले गए।

पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी:संतकबीरनगर में मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी संतकबीरनगर में शादी के 21 साल बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। दोनों के 5 बच्चे हैं। पत्नी का गांव के ही एक लड़के से अफेयर चल रहा था। वह 2 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग भी चुकी थी। जब पत्नी लौटकर आई, तो उसका पति से जमकर झगड़ा हुआ था। रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए पति ने पत्नी को छोड़ने का फैसला कर लिया। मंगलवार को पति ने मंदिर में प्रेमी के हाथों पत्नी के गले में जयमाल डलवाया। मांग में सिंदूर भरवाया। शादी के बाद पत्नी की विदाई कराई। इस दौरान तीनों के परिवारवाले मौजूद रहे। इस पूरी शादी के बुधवार को वीडियो सामने आए। मामला धनघटा थाना क्षेत्र का है। डेवरी गांव में रहने वाले बुद्धिराम निषाद मजदूरी करते हैं। उन्होंने 21 साल पहले पास के ही गांव हकीमपुर निवाली फूलमती (37) से लव मैरिज की थी। दोनों के 5 बच्चे- चार बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 17 साल का है। सबसे छोटा बेटा ढाई साल का है। बताया जा रहा है कि पिछले 5 साल से फूलमती का गांव के ही रहने वाले अवधेश से अफेयर चल रहा था। अवधेश उससे 13 साल छोटा है। करीब 2 महीने पहले फूलमती अपने पति और पांचों बच्चों को छोड़कर अवधेश के साथ पंजाब चली गई थी। घरवालों और गांववालों की काफी कोशिशों के बाद फूलमती घर लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था। पति बोला- मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था बुद्धिराम ने बताया- पत्नी को कई कार मोबाइल पर बात करते पकड़ा। विरोध किया तो वो मुझसे झगड़ा करने लगी। दो महीने पहले जब मैं काम के लिए जिले से बाहर गया था। घर लौटा तो पत्नी घर से गायब थी। घर पर बच्चे अकेले थे। गांव के लोगों ने बताया कि पत्नी को अवधेश के साथ जाते देखा है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मेरी पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। इन दोनों के चक्कर में मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था। दोनों साथ रहना चाहते थे। दोनों खुश थे। इसलिए मैंने आपसी सहमति से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी। इनसे छुटकारा पाने के लिए दोनों की शादी कराने का फैसला किया। ढाई साल के बेटे को साथ ले गई पत्नी मंगलवार शाम करीब 6 बजे गांववालों और घरवालों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में बुद्धिराम ने पत्नी फूलमती और प्रेमी अवधेश की शादी कराई। उसने अपने सामने प्रेमी अवधेश से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद वरमाला पहनवाई। फिर दोनों को आशीर्वाद भी दिया। शादी के समय दोनों के बच्चे भी मौजूद थे। ढाई साल के बच्चे को फूलमती अपने साथ ले गई है। शादी के बाद फूलमती और अवधेश लखनऊ चले गए।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 5, 2026

नरौरा बांध से बुधवार 5 अगस्त को 111969 क्यूसेक पानी छोड़ा गया,गंगा का जलस्तर जिले में 136.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया

नरौरा बांध से बुधवार 5 अगस्त को 111969 क्यूसेक पानी छोड़ा गया,गंगा का जलस्तर जिले में 136.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 5, 2026

फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से मात्र 10 सेमी दूर, 137 मीटर पहुंचा जलस्तर

4 अगस्त दिन मंगलवार को नरौरा बांध से गंगा में 124173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का  जलस्तर सुबह 9:00 बजे 137 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि खतरे के निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे है गंगा का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्रकूट डीप पर बाढ़ का पानी आ गया है।

फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से मात्र 10 सेमी दूर, 137 मीटर पहुंचा जलस्तर 4 अगस्त दिन मंगलवार को नरौरा बांध से गंगा में 124173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर सुबह 9:00 बजे 137 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि खतरे के निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे है गंगा का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्रकूट डीप पर बाढ़ का पानी आ गया है।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 4, 2026

मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा 

बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। इसके बाद कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फिर कुत्ते ने भी कोबरा को दबोच लिया।

सांप लगातार हमला करता रहा, लेकिन कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा, जबकि परिवारवाले इस लड़ाई को देखते और वीडियो बनाते रहे। आखिरकार कुत्ते ने कोबरा को मार डाला। लेकिन, इस लड़ाई में कुत्ता भी कोबरा के जहर का शिकार हो गया। 30 मिनट बाद कुत्ते की भी मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना बेल्थरा रोड क्षेत्र की है।

उभांव गांव में दानिश अपने परिवार के साथ रहते थे। वह ईंट भट्ठा चलाते हैं। दानिश ने अपने घर में 8 साल से टॉमी नाम का लैब्राडोर कुत्ता पाल रखा है। रविवार रात एक कोबरा सांप दानिश के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। कोबरा को सबसे पहले टॉमी ने देखा। इसके बाद टॉमी लगातार भौंकने लगा।

टॉमी का शोर सुनकर दानिश और उनके परिवार वाले भी जाग गए। इसी बीच टॉमी खुद कोबरा से भिड़ गया। दानिश के परिजनों के अनुसार, टॉमी और सांप के बीच करीब एक घंटे तक भीषण संघर्ष चला। टॉमी ने कोबरा को बुरी तरह से दबोच लिया। कोबरा भी टॉमी के चंगुल से छूटने के लिए पूरा दम लगा था। इसी क्रम में कोबरा ने टॉमी को कई बार डस लिया। लेकिन, टॉमी ने हार नहीं मानी। उसने कोबरा को मार गिराया।

कोबरा को मारने के आधे घंटे बाद टॉमी की भी मौत

कोबरा से लड़ाई के दौरान टॉमी के शरीर में जहर का असर तेजी से बढ़ने लगा। आधे घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिवारवालों का कहना है कि अगर टॉमी बहादुरी नहीं दिखाता, तो सांप घर के अंदर घुसकर किसी को भी डस लेता। टॉमी ने अपनी जान देकर पूरे परिवार को सुरक्षित रखा।

टॉमी पिछले 8 साल से परिवार का सदस्य बनकर रह रहा था। उसकी मौत से घर का हर सदस्य गहरे सदमे में हैं। सोमवार को परिवारवालों ने नम आंखों से टॉमी को अंतिम विदाई दी। उसे दफनाते समय परिवार के कई सदस्य भावुक हो गए।

मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। इसके बाद कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फिर कुत्ते ने भी कोबरा को दबोच लिया। सांप लगातार हमला करता रहा, लेकिन कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा, जबकि परिवारवाले इस लड़ाई को देखते और वीडियो बनाते रहे। आखिरकार कुत्ते ने कोबरा को मार डाला। लेकिन, इस लड़ाई में कुत्ता भी कोबरा के जहर का शिकार हो गया। 30 मिनट बाद कुत्ते की भी मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना बेल्थरा रोड क्षेत्र की है। उभांव गांव में दानिश अपने परिवार के साथ रहते थे। वह ईंट भट्ठा चलाते हैं। दानिश ने अपने घर में 8 साल से टॉमी नाम का लैब्राडोर कुत्ता पाल रखा है। रविवार रात एक कोबरा सांप दानिश के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। कोबरा को सबसे पहले टॉमी ने देखा। इसके बाद टॉमी लगातार भौंकने लगा। टॉमी का शोर सुनकर दानिश और उनके परिवार वाले भी जाग गए। इसी बीच टॉमी खुद कोबरा से भिड़ गया। दानिश के परिजनों के अनुसार, टॉमी और सांप के बीच करीब एक घंटे तक भीषण संघर्ष चला। टॉमी ने कोबरा को बुरी तरह से दबोच लिया। कोबरा भी टॉमी के चंगुल से छूटने के लिए पूरा दम लगा था। इसी क्रम में कोबरा ने टॉमी को कई बार डस लिया। लेकिन, टॉमी ने हार नहीं मानी। उसने कोबरा को मार गिराया। कोबरा को मारने के आधे घंटे बाद टॉमी की भी मौत कोबरा से लड़ाई के दौरान टॉमी के शरीर में जहर का असर तेजी से बढ़ने लगा। आधे घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिवारवालों का कहना है कि अगर टॉमी बहादुरी नहीं दिखाता, तो सांप घर के अंदर घुसकर किसी को भी डस लेता। टॉमी ने अपनी जान देकर पूरे परिवार को सुरक्षित रखा। टॉमी पिछले 8 साल से परिवार का सदस्य बनकर रह रहा था। उसकी मौत से घर का हर सदस्य गहरे सदमे में हैं। सोमवार को परिवारवालों ने नम आंखों से टॉमी को अंतिम विदाई दी। उसे दफनाते समय परिवार के कई सदस्य भावुक हो गए।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 4, 2026

**सेवा, कर्तव्य और समर्पण: क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय को दी गई भावभीनी विदाई**

30.07.2026 को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के स्थानांतरण के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहितैषी कार्यों की प्रशंसा की तथा नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#

**सेवा, कर्तव्य और समर्पण: क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय को दी गई भावभीनी विदाई** 30.07.2026 को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के स्थानांतरण के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहितैषी कार्यों की प्रशंसा की तथा नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 3, 2026

फर्रुखाबाद में पुलिस की सरेआम लड़ाई! अवैध वसूली के बंटवारे पर बवाल #Farrukhabad #PoliceFight - Farrukhabad News