कुडू: कुडू CHC में बिजली की समस्या से मरीज परेशान, जनरेटर के बावजूद बच्ची की रक्त जांच के लिए परिजन 3 दिन भटके
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दावों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। गुरुवार सुबह लगभग 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पंडरा गांव निवासी सुल्तान पवारिया अपनी बेटी सामा खातून को बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू लेकर पहुंचे थे।