पाकरटांड: कुरुशकेला बाजार के पास पहाड़ी के नीचे जंगली हाथी दिखा, लोगों में दहशत
कुरूशकेला बाजार के पास पहाड़ी के नीचे रविवार को 1:00 बजे जंगली हाथियों का झुंड विचरण करते हुए देखा गया। बताया गया कि दो दिनों से इसी क्षेत्र में जंगली हाथी डेरा जमाए हुए हैं लोगों के फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे लोगों में रात भर डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जंगली हाथी भगाने की मांग किया है।