चोरी के माल समेत दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 25-25 हजार रुपये का था इनाम
शमसाबाद/नवाबगंज/मेरापुर थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा, करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान बरामद
फर्रुखाबाद। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी/सर्विलांस एवं थाना शमसाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पंजीकृत चोरी के मामलों में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल, जिसमें बैटरी, इन्वर्टर समेत अन्य सामान शामिल है, बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान साकिर उर्फ चूहा पुत्र लटूर खां उर्फ लटूरी, निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर तथा भूरे उर्फ बाटा पुत्र मेहंदी हसन, निवासी मस्जिद नगला थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त थाना शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर में पंजीकृत सात चोरी के अभियोगों में वांछित थे। विवेचना के दौरान दोनों के नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी।
पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे और चोरी किए गए सामान को बेच देते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर इन्वर्टर माइक्रोटेक सोलर पीसीयू 2035/24V, लिवफास्ट मैक्सिमा 160Ah बैटरी, ल्यूमिनस शक्ति चार्ज 150Ah बैटरी, दो UTL 150Ah बैटरी, माइक्रोटेक E1000 इन्वर्टर, अमेज बैटरी, एक बिना नाम की बैटरी तथा 2530 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक बरामद चोरी के माल की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#FarrukhabadPolice #FatehgarhPolice #ShamsabadPolice #SOG #SurveillanceTeam #CrimeNews #Arrest #Chori #WantedCriminal #PoliceAction #Farrukhabad #UPPolice