गंभीर अपराधों की विवेचना को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण
आज दिनांक 27.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गंभीर अपराधों की विवेचना से संबंधित महत्वपूर्ण विधिक पहलुओं पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा जनपद के समस्त विवेचकों को विधिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान गंभीर अपराधों की विवेचना में विधिक प्रावधानों, निर्धारित प्रक्रियाओं, साक्ष्यों के संकलन तथा आवश्यक सावधानियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जनपद के विवेचकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर विवेचना को अधिक प्रभावी एवं विधिसम्मत बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझा।
#FatehgarhPolice #FarrukhabadPolice #PoliceTraining #LegalTraining #Investigation #CrimeInvestigation #LawAndOrder #UPPolice #पुलिसप्रशिक्षण #विधिकप्रशिक्षण #विवेचना