जमुई: बेलाटांड़ गांव में जबरन जमीन जुताई से मना करने पर भाई और भतीजे ने कुदाल से मारकर व्यक्ति को किया घायल
Jamui, Jamui | Aug 1, 2026 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में जबरन निजी जमीन की जुताई करने का विरोध करने पर भाई और भतीजा ने सीताराम यादव पर कुदाल से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार की सुबह10:00 बजे तक इलाज किया गया है।