लोहरदगा: लोहरदगा में सड़क हादसे, डूबने, वज्रपात से हुई 12 मौतों के मुआवजे का अनुमोदन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक शनिवार दोपहर 12 :30 बजे समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न आपदाओं से हुई क्षति एवं प्रभावित परिवारों से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।