नगर के दोगांवा पीपलगोन मार्ग स्थित वार्ड एक मे यहां संकट मोचन हनुमान जी महाराज का भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। जीर्णोद्धार के बाद तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अन्तर्गत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ है। कार्यक्रम के अंतिम दिन बडवाह की सुंदरकांड पाठ भजन मंडल द्वारा यहां सुमधुर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुतियो से आराधना की गई है।