देवास। बीती रात दुर्गा प्रतिमा के आगमन के दौरान पायरो के इस्तेमाल से प्रतिमा में आग लगने की घटना के बाद देवास पुलिस ने शहरवासियों और दुर्गा उत्सव समितियों से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
पुलिस ने समझाइश देते हुए कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित करें, लेकिन प्रतिमा के स्वागत के दौरान पायरो, ज्वलनशील पदार्थों और असुरक्षित आतिशबाजी का इस्तेमाल करने से बचें। इस तरह की गतिविधियों से आग लगने की घटना हो सकती है, जिससे बड़ा हादसा होने के साथ जनहानि का खतरा भी पैदा हो सकता है।
पुलिस ने आगामी आयोजनों को देखते हुए सभी समितियों से अपील की है कि प्रतिमा के आगमन, स्वागत और स्थापना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दें। उत्सव की खुशियों में किसी की जान जोखिम में न पड़े, इसके लिए सभी आयोजक जिम्मेदारी और सावधानी के साथ आयोजन करें।
देवास पुलिस की अपील—मां की भक्ति और उत्सव का उत्साह जरूर रखें, लेकिन सुरक्षा से समझौता न करें।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews