हरिद्वार: त्यौहारी सीजन को लेकर एसएसपी के निर्देश पर सिडकुल, कनखल और श्यामपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान
त्यौहारी सीजन को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सिडकुल, कनखल और श्यामपुर थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन अभियान के तहत बाहर से आकर रह रहे किराएदारों और नौकरों का सत्यापन किया गया। जिन मकान मालिकों ने नौकर और किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था, पुलिस द्वारा उनका चालान काटकर भारी भरकम जुर्माना भी वसूला गया।