हरिद्वार: ज्वालापुर में जमीयत उलेमा संगठन के धर्मगुरुओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाने-पीने की चीजों को थूककर अशुद्ध करने वालों की निंदा की
ज्वालापुर में रविवार को जमीयत उलेमा संगठन से जुड़े धर्मगुरुओं ने प्रेस कांफ्रेंस की और खाने पीने की चीजों को थूककर अशुद्ध करने वाले लोगों की कड़ी निंदा की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद आरिफ ने कहा कि ऐसा घिनौना काम करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग षड्यंत्र के तहत हिंदू मुस्लिम के बीच राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है।