हरिद्वार: प्रयागराज कुंभ मेले में हटाए जाएंगे शाही और पेशवाई शब्द, श्रवण नाथ मठ में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने दिया बयान
प्रयागराज कुंभ मेले में शाही और पेशवाई जैसे शब्द हत्या जाएंगे। रविवार को हरिद्वार के श्रवण नाथ मठ में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि शाही स्नान के स्थान पर राजश्री स्नान और पेशवाई के नाम पर छावनी प्रवेश शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। बहुत जल्द ही प्रयागराज कुंभ मेले की आगामी बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा।