हरिद्वार: हरकीपौड़ी से पुलिस ने दो दिन तक अभियान चलाकर 50 भिखारियों को किया बाहर, प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने दी जानकारी
हरकीपौड़ी क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद भिक्षावृत्ति में संलिप्त 50 लोगों को पुलिस ने बाहर किया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने रविवार शाम 5 बजे दिए गए अपने बयान में बताया कि दो दिनों से हरकीपौड़ी को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है और सभी को दोबारा भिक्षावृत्ति न करने की चेतावनी दी।