खरगापुर: मलगूवा गांव की महिला की कीटनाशक दवा खाने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
मलगुवा गांव की महिला की कीटनाशक दवा का सेवन करने से मौत हो गई है। परिजनों ने जानकारी दी तू बताया कि महिला को मिर्गी आती थी और महिला ने अपने ही घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों की सुपुर्द किया गया है।