खरगापुर: मलगुवा गांव में अवैध शराब का विक्रय करने वाली महिला पर कुड़ीला थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज, अवैध शराब की जप्त
कुड़ीला थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मलगुवा गांव में एक महिला अवैध शराब का विक्रय कर रही है। जिसके बाद कुड़ीला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने महिला के पास से अवैध शराब जप्त की और महिला के विरुद्ध अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।