खरगापुर: खरगापुर विधानसभा के बनपुरा, देवपुर सहित अन्य गांव में रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किए गए आयोजित
खरगापुर विधानसभा के बनपुरा देवपुर सहित अन्य गांव में आज रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बनपुरा, देवपुर गांव में विशाल रैली भी निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला गया और धूमधाम से रविदास जयंती मनाई गई।