खरगापुर: राज्य नीति आयोग के सदस्य द्वारा मदनसागर व गणेशपुरा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया भ्रमण,स्व सहायता समूह को दी गई समझाइस
कलेक्टर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में राज्य नीति आयोग के सदस्य द्वारा मदनसागर एवं गणेशपुरा आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया गया,राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियों से ली गई। स्व सहायता समूह को समझाइस भी दी गई।