खरगापुर: देरी गांव में एक व्यक्ति के साथ एक शख्स ने जमकर की मारपीट, कुड़ीला थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज
देरी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। व्यक्ति अपने घर से काम करने के लिए जा रहा था,तभी रास्ते में एक शख्स ने पुरानी बुराई को लेकर पहले उसके साथ गाली गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की शिकायत थाने में की गई। कुड़ीला थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।