खरगापुर: खरगापुर नगर में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
खरगापुर नगर मे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति खरगापुर नगर मे किसी काम के लिए गया हुआ था ,तभी कुछ लोगो द्वारा आपसी बात को लेकर उसके साथ लाठी,डंडो और लात,घूसो से मारपीट कर दी गई। परिजन घायल व्यक्ति को सीएचसी ले गए और हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।