हज़ारीबाग: हजारीबाग डेंटल कॉलेज के प्राचार्य ने इंडियन एकेडमी ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज ऑफ हॉस्पिटल के प्रिंसिपल और एचओडी प्रो (डॉ) के श्री कृष्णा ने मैंगलोर में आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी के 35वें राष्ट्रीय सम्मेलन में इंडियन एकेडमी ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया।