हज़ारीबाग: पथराव और सड़क जाम की घटना के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में जुटी है
हजारीबाग सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक और रिजल्ट में धांधली के विरोध में दौरान जाम करने और पथराव की घटना को लेकर बुधवार 10 बजे से हजारीबाग पुलिस प्रशासन आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर करने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों का वीडियोग्राफी कराई है। जिसके आधार पर सड़क जाम के दौरान उपद्रव मचाने वाले छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है।