हज़ारीबाग: हजारीबाग में लगा पहला स्मार्ट बिजली मीटर, इस महीने पूरे शहर में होंगे स्थापित
हजारीबाग में आज बुधवार 5 बजे से स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। हजारीबाग शहर में पहला स्मार्ट मीटर मटवारी गांधी मैदान स्थित नगरपालिका मार्केट में स्ट्रीट कॉफी कॉर्नर बुधवार को लगाया गया। बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता डी के सिंह, अधीक्षण अभियंता ए के उपाध्याय के द्वारा लगाया गया।