हज़ारीबाग: गांधी मैदान मटवारी में डिजनीलैंड मेले का बांस बल्ला जलकर राख हो गया
हजारीबाग शहर के गांधी मैदान मटवारी में डिजनीलैंड मेला का बचा खुचा बांस बल्ला जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 6 बजे अचानक बांस बल्ले धू धू कर जलने लगे तो मैदान में इधर उधर बैठे या टहल रहे लोगों का ध्यान गया। आनन फानन में अग्नि शमन को सूचना दी गई। सूचना पा कर अग्निशमन दस्ता पहुंचा मगर तब तक सूखे बांस बल्ले तथा वहां जमा कचरे जल कर राख हो गए।