घोसी: मझवारा मोड़ पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर पंचायत द्वारा एसडीएम राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
Ghosi, Mau | Oct 17, 2024 गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी घोसी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत घोसी के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत कर दी। उपजिलाधिकारी घोसी राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार अपने कर्मचारियों के साथ बुलडोजर लेकर पुलिस के साथ मझवारा मोड़ पहुँचे तो अतिक्रमणकारियो में हड़कंप मच गया।