शेरघाटी थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव में वज्रपात की चपेट में आने से जान गंवाने वाले छात्र अंकुश कुमार के परिजनों को शुक्रवार को आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। प्रशासन की ओर से अंचलाधिकारी उषा कुमारी ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा।