फूलिया कलां: बाबा साहब जयंती पर युवाओं की भव्य रैली, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत; 'जय भीम' के नारों से गूंजा क्षेत्र
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर फूलियाकलां क्षेत्र में युवाओं द्वारा निकाली गई भव्य वाहन रैली का गांवों में जोरदार स्वागत किया गया। रैली जैसे ही अरवड़ गांव पहुंची, शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय भीम” के नारों से गूंज उठा और उत्साह का माहौल बना।