गाज़ियाबाद: गाजियाबाद नगर आयुक्त ने ICCC का लिया जायजा, कैमरा इंटीग्रेशन, VTMS तथा गाजियाबाद 311 एप की जांची रिपोर्ट
रविवार को म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का जायजा लिया गया। इस दौरान वहां उपस्थित टीम को वर्क एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए मोटिवेट भी किया गया। मौके पर म्युनिसिपल कमिश्नर ने आईटी टीम, व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम की टीम, गाजियाबाद 311 की टीम, तथा कैमरा इंटीग्रेशन की टीम के साथ कई विषयों को लेकर बातचीत की।