गाज़ियाबाद: मुरादनगर में चेंजिंग रूम में लगे CCTV कैमरों की जांच में हुआ खुलासा, 320 युवतियों की कपड़े चेंज करते हुए मिली क्लिप्स
गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गंगनहर के पास बने शनि मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम में लगे CCTV कैमरे की जांच में रविवार को नया खुलासा हुआ। पुलिस को CCTV के DVR से 320 युवतियों की कपड़े चेंज करते हुए क्लिप्स मिली हैं। DCP विवेक चंद यादव ने बताया- चेंजिंग रूम की जांच में मिले DVR में 5 दिन का डेटा स्टोरेज मिला है।