गाज़ियाबाद: लोनी पुलिस ने विपक्षियों को फंसाने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचकर स्वयं पर फायरिंग करवाने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लोनी पुलिस टीम ने रविवार को विपक्षियों को फंसाने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचकर स्वयं पर फायरिंग करवाने वाले सतपाल उर्फ सचिन नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 14 मई को लोनी थाना पर वादी तेजवीर की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि विपक्षियों ने उनके भाई को गोली मारकर घायल कर दिया है।