सेवा की कहानी : मेहनत को मिला सम्मान, सपनों को मिली नई उड़ान
माखन भांवरें, कक्षा 12वीं, कृषि संकाय, मंडला ने अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा उनकी मेहनत को सम्मान देते हुए स्कूटी की सौगात प्रदान की गई, जिससे माखन का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है।
माखन कहते हैं कि यह उनके लिए सिर्फ एक स्कूटी नहीं, बल्कि उनके सपनों को मिली नई उड़ान है। उन्होंने इस सम्मान और प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह सौगात उन्हें आगे भी पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
#मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना_MP
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
2.3k views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026