सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकसित भारत की संकल्पना के अंतर्गत 17 सितंबर से कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री अनिल पांडे ने रक्तदान कर सेवा एवं समर्पण की भावना का परिचय दिया।
इसी क्रम में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर को दीपों एवं रोशनी से सजाया गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। साथ ही मां नर्मदा के किनारे रपटा पर भी दीप प्रज्वलित कर जन-जन में सेवा, संस्कार एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया।
19 सितंबर को “विकसित भारत की संकल्पना” के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही “आज का भारत और 2047 का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती इंदिरा मरावी, सरपंच ग्राम पंचायत बिंझिया, पूर्व सरपंच एवं श्री रानू ठाकुर, श्री सर्वेश शुक्ला एवं श्री अमित मिश्रा सहित विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित रहे। अतिथियों एवं पालकों ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 सितंबर को आयोजित सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गायत्री शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री योगेंद्र पटेल श्रीमती सुषमा पटेल श्री इंद्रेश सार्वे शिवम यादव एवं समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
82 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026