इकौना: चलते चलते इकौना बाजार में पलट गया सब्जी लोडेड ई रिक्शा, लाइव वीडियो आया सामने
इकौना बाजार में चलते-चलते सब्जी से लोडेड ई रिक्शा पलट गया। जिसकी लाइव तस्वीर भी सामने आई है। हालांकि गनीमत यह रही कि आसपास के लोगों को आभास होते ही लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। यदि कोई भी पास मे होता और रिक्शा की चपेट में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आसपास के लोगों ने तत्काल ई रिक्शा को उठाकर सही किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सास ली।