इकौना: कैलाशपुर के पास साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर के पास मंगलवार बीती रात बरईपुर निवासी दो लोग बाइक से घर आ रहे थे। कैलाशपुर के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दी इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर ट्राली में टकरा गई। जिससे साइकिल व बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के सहायता से इकौना के सीएससी में भर्ती कराया जहां से एक जिला अस्पताल बहराइच रेफर।