इकौना: इकौना बाईपास पेट्रोल पंप के पास घंटो शराब के नशे में रोड पर लेटा रहा युवक, पास में मौजूद रहा गोवंश
इकौना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 के इकौना बाईपास पेट्रोल पंप के पास शराब के नशे में बीच सड़क पर एक युवक घंटे तक लेटा रहा। वही इस बीच एक गौवंश भी युवक के पास पहुंच गया। तो वहीं युवक भी गौवंश को हाथो से सहलाता नजर आया।हालांकि इस दौरान घंटो आवागमन बाधित रहा जिसके बाद युवक को लोगों ने सुरक्षित दूसरी तरफ लिटा दिया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।