इकौना: कटरा हवाई अड्डे के सामने अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकराया स्कूटी सवार, हुई मौत
सोमवार बीती रात गिलौला थाना क्षेत्र के रेडगवा निवासी संतोष मलपुरवा ससुराल आए थे। संतोष बीती रात कटरा बाजार के लिए निकले थे। कटरा हवाई अड्डा के सामने पहुंचते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गई जिससे संतोष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को CHC में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।