पीरटांड: कुटुंब प्रबोधन की पूनम बरनवाल की देखरेख में विवाह भवन में बच्चियों को लाठी और तलवारबाजी का दिया गया प्रशिक्षण
कुटुंब प्रबोधन की प्रान्त टोली सदस्य पूनम बरनवाल की अध्यक्षता में सोमवार को बच्चियों को लाठी चालन एवं तलवारबाजी का प्रशिक्षण विवाह भवन में दिया दिया गया। झंडा मैदान के सामने विवाह भवन में बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। बच्चियाँ आत्मनिर्भर बने और आत्मसुरक्षा ख़ुद कर सके इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।