पीरटांड: स्वीप कार्यक्रम के तहत पीरटाड़ के आदिवासी छात्रावास में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्वीप कार्यक्रम के तहत पीरटाड़ के आदिवासी छात्रावास में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी छात्राओं को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।